दोस्तों, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। पिछला सीजन निराशाजनक रहा, लेकिन इस बार हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम जीत का परचम लहराने को बेताब है। पहले ही मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत होगी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से, जिसे आईपीएल का “एल क्लासिको” कहा जाता है। तो चलिए, आपको मुंबई इंडियंस के पूरे शेड्यूल, स्क्वाड और संभावित प्लेइंग XI की पूरी जानकारी देते हैं।
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उनके साथ गुजरात टाइटंस (GT), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें हैं। MI को इन चारों टीमों और चेन्नई सुपर किंग्स से दो-दो मुकाबले खेलने हैं।
मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। वहीं, आखिरी लीग मैच 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
मैच | तारीख | समय | वेन्यू |
---|---|---|---|
मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | 22 मार्च (शनिवार) | 7:30 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस | 29 मार्च (शनिवार) | 7:30 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स | 31 मार्च (सोमवार) | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 अप्रैल (गुरुवार) | 7:30 PM | एकाना स्टेडियम, लखनऊ |
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 अप्रैल (सोमवार) | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स | 13 अप्रैल (रविवार) | 7:30 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | 17 अप्रैल (गुरुवार) | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | 20 अप्रैल (रविवार) | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | 23 अप्रैल (बुधवार) | 7:30 PM | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद |
मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स | 27 अप्रैल (रविवार) | 3:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स | 1 मई (गुरुवार) | 7:30 PM | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस | 6 मई (मंगलवार) | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स | 11 मई (रविवार) | 3:30 PM | एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला |
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स | 15 मई (गुरुवार) | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
इसे भी पड़े : IPL 2025 में धूम मचाने आ रहा Campa JioStar के साथ बना Co-Powered By स्पॉन्सर
मुंबई इंडियंस स्क्वाड: कौन-कौन होंगे इस बार के दिग्गज खिलाड़ी?
दोस्तों, इस बार मुंबई इंडियंस ने अपने “बिग 4” यानी रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है, जिन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। हालांकि, अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया है।
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 स्क्वाड
रिटेन किए गए खिलाड़ी:
- जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
- सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
- हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
- रोहित शर्मा (16.3 करोड़)
- तिलक वर्मा (8 करोड़)
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी:
- ट्रेंट बोल्ट (12.50 करोड़)
- दीपक चाहर (9.25 करोड़)
- विल जैक्स (5.25 करोड़)
- नमन धीर (5.25 करोड़)
- मुजीब उर रहमान (2 करोड़)
- मिचेल सैंटनर (2 करोड़)
- रीसे टोप्ले (75 लाख)
- अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख)
संभावित प्लेइंग XI: मुंबई किस टीम के साथ उतरेगी?
दोस्तों, मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेइंग XI में कई स्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का खतरनाक कॉम्बिनेशन होगा।
मुंबई इंडियंस IPL 2025 संभावित XI:
- रोहित शर्मा
- विल जैक्स
- सूर्यकुमार यादव
- तिलक वर्मा
- नमन धीर
- हार्दिक पंड्या (कप्तान)
- रॉबिन मिन्ज (विकेटकीपर)
- मिचेल सैंटनर
- मुजीब उर रहमान
- जसप्रीत बुमराह
- ट्रेंट बोल्ट
- इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक चाहर
क्या इस बार मुंबई इंडियंस बनेगी चैंपियन?
दोस्तों, मुंबई इंडियंस के पास बेहतरीन टीम है, लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम को मजबूती से खेलना होगा। प्लेऑफ में पहुंचना पहली चुनौती होगी और उसके बाद टीम को हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए यह सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। क्या रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले से आग उगलेंगे? क्या जसप्रीत बुमराह की गेंदों से बल्लेबाज परेशान होंगे? यह सब देखने के लिए आईपीएल 2025 का बेसब्री से इंतजार रहेगा।