आयुश म्हत्रे एक बहुत ही टैलेंटेड युवा क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 16 जुलाई 2007 को हुआ था, और इस समय उनकी उम्र 17 साल है। वह एक राइट-बैट्समैन और ऑफ-ब्रेक बॉलर हैं। आयुष ने घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
करियर की प्रमुख घटनाएँ
घरेलू करियर: आयुष ने 2023-24 घरेलू सीजन में एक धमाकेदार प्रदर्शन किया। वह मुंबई की अंडर-23 टीम का हिस्सा बने और सीके नायडू ट्रॉफी में अपनी बैटिंग से सबको हैरान कर दिया। उनकी निरंतरता और शानदार खेल के चलते उन्हें एमसीए के अंडर-19 टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया।
Ayush Mhatre Biography in Hindi प्रदर्शन आँकड़े (Performance Stats)
स्टैट | विवरण |
---|---|
मैचेस | 6 |
रन | 441 |
बैटिंग एवरेज | 40.09 |
हाईएस्ट स्कोर | 176 रन (महाराष्ट्र के खिलाफ) |
शतक | 2 |
अर्धशतक | 1 |
स्ट्राइक रेट | 72.89 |
रीसेंट की परफॉर्मेंस
आयुश म्हत्रे ने U-19 एशिया कप 2024 में भी शानदार खेल दिखाया। खासकर जापान के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 54 रन बनाकर यह साबित कर दिया कि वह किसी भी मुश्किल मौके पर मैच का रुख बदलने की पूरी क्षमता रखते हैं। इस पारी ने उनके खेल को और भी रौशन किया।
इसे भी पड़े : U-16 लड़के ने तोडा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
आईपीएल की उम्मीदें
आयुश म्हत्रे को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 सीज़न के लिए ट्रायल्स में बुलाया था। उन्होंने अपनी बैटिंग से सेलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया, लेकिन आईपीएल ऑक्शन में वह बिकने में सफल नहीं हो पाए। इसका मतलब यह है कि वह इस बार आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
किस-किस टीम के लिए खेले हैं
इंडिया अंडर-19
मुंबई
BPCL (भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड)
न्यू हिंद स्पोर्ट्स क्लब
आयुश म्हत्रे का क्रिकेट में तेजी से उभरना उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भविष्य में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा स्टार माना जा रहा है। उनके खेल पर नजर रखना दिलचस्प रहेगा, और आने वाले समय में वह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा सकते हैं।