ICC ने 2024 की ODI टीम का ऐलान कर दिया है, और ये सबसे चौकाने वाली बात है कि इस बार टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल नहीं है। हां, आपने सही सुना! अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी तो टीम में हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का नाम पूरी तरह से गायब है। यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि पिछले कुछ सालों में इस तरह का एक बड़ा बदलाव देखा गया है।
ICC की 2024 ODI टीम
इस टीम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों की भरमार है। अफगानिस्तान से रनार गुरबाज, अमतुला उमर जई और अल्लाह गजन फर हैं। पाकिस्तान से सैम अयूब, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ टीम का हिस्सा बने हैं, जबकि श्रीलंका से पथम निसांका, कुशल मेंडिस, चरित अलंका और वंधु हसरंगा को जगह मिली है। वेस्ट इंडीज से एकमात्र खिलाड़ी शरफे रदरफोर्ड हैं।
इसे भी पड़े : Today Match Pitch Report in Hindi
भारत का नाम क्यों नहीं?
अब सवाल ये है कि आखिर भारत के खिलाड़ियों का नाम क्यों नहीं है? इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है – मैच और परफॉर्मेंस। 2024 में भारत ने सिर्फ 3 ODI मैच खेले थे और उन में से एक भी मैच नहीं जीते थे। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कोई खास मौका ही नहीं मिला परफॉर्म करने का। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने 14 ODI खेले थे और उनके खिलाड़ियों को अच्छा परफॉर्म करने का पूरा मौका मिला।
बीते सालों में क्या हुआ था?
अगर पिछले सालों की बात करें, तो 2021 में एकमात्र ऐसा साल था जब भारत का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में नहीं था। लेकिन 2022 और 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा था – श्रेया सैयर, मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी का नाम था।
2024 में भारत को कम मौके मिले और उस परफॉर्मेंस के हिसाब से भारत का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो सका। इस साल सिर्फ तीन ODI मैच खेले गए, और उनमें से भारत ने कोई भी मैच नहीं जीता। यही वजह है कि इस बार ICC की ODI टीम में भारतीय खिलाड़ियों का नाम नहीं आया।
आपको क्या लगता है, क्या भारत को ज्यादा मौके मिलते तो उनकी परफॉर्मेंस बेहतर होती और खिलाड़ियों का नाम आता?