अगर रचिन रविंद्र नहीं खेल पाए IPL 2025 तो ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं CSK का हिस्सा

By BhumendraBisen

Published on:

अगर रचिन रविंद्र नहीं खेल पाए IPL 2025 तो ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं CSK का हिस्सा
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दोस्तों, IPL 2025 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लग सकता है! न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को गंभीर चोट लग गई है, और उनकी IPL 2025 में भागीदारी पर सवाल खड़ा हो गया है। यह घटना पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में हुई,

ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं CSK का हिस्सा

जब खुरशद दिल शाह के एक शॉट को रोकने के प्रयास में रचिन रविंद्र गेंद को ठीक से देख नहीं पाए और वह सीधा उनके चेहरे पर जा लगी। इस टकराव से उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। फिलहाल, चोट कितनी गंभीर है, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसी चोटें कभी-कभी लंबे समय तक उबरने में समय लेती हैं।

अगर रचिन रविंद्र IPL 2025 से बाहर हो जाते हैं, तो CSK को उनकी जगह किसी बेहतरीन ऑलराउंडर को टीम में शामिल करना होगा। तो आइए दोस्तों, उन तीन संभावित खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जो CSK में रचिन रविंद्र की जगह ले सकते हैं

इसे भी पड़े : क्या IPL 2025 में Joe Root की होगी वापसी, क्या इस बार IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं

अगर रचिन रविंद्र नहीं खेल पाए IPL 2025 तो ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं CSK का हिस्सा

1. डेरिल मिचेल – CSK के लिए परफेक्ट रिप्लेसमेंट!

अगर चेन्नई सुपर किंग्स किसी भरोसेमंद खिलाड़ी की तलाश में है, तो न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल उनके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। दोस्तों, मिचेल IPL 2024 में पहले ही CSK का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने 13 मैच खेले और 318 रन बनाए, जिसमें दो शानदार अर्धशतक भी शामिल थे।

मिचेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बैटिंग के साथ-साथ मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनके पास IPL का अनुभव भी है और वह मुश्किल परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। अब तक उन्होंने IPL में 15 पारियों में 351 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 131.46 का है। अगर रचिन रविंद्र IPL 2025 में नहीं खेल पाते, तो CSK के लिए मिचेल सबसे उपयुक्त रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2. सिकंदर रजा – एक अनुभवी ऑलराउंडर!

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी CSK के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। रजा के पास IPL का अनुभव है, क्योंकि उन्होंने 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेला था। वह एक शानदार टी20 खिलाड़ी हैं और दुनिया की कई फ्रेंचाइज़ी लीग में अपना दमखम दिखा चुके हैं।

IPL 2023 में उन्होंने 7 मैचों में 139 रन बनाए और 3 विकेट भी चटकाए। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक शानदार 57 रनों की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी। रजा की खासियत यह है कि वह ऑफ स्पिन और लेग स्पिन दोनों कर सकते हैं, जिससे वह टीम के लिए एक बहुमूल्य ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। अगर CSK एक अनुभवी ऑलराउंडर की तलाश कर रहा है, तो सिकंदर रजा एक शानदार विकल्प बन सकते हैं।

3. काइल मेयर्स – विस्फोटक बल्लेबाज और दमदार गेंदबाज!

अगर CSK को एक आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है, तो वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर काइल मेयर्स उनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। मेयर्स ने IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 पारियों में 379 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 144.10 का था और उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए थे।

मेयर्स सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक शानदार गेंदबाज भी हैं। हाल ही में हुए BPL 2024-25 में उन्होंने 6 पारियों में 209 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 177.12 का था। साथ ही, उन्होंने 7 मैचों में 5 विकेट भी चटकाए। उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए, अगर CSK को एक विस्फोटक ऑलराउंडर की जरूरत है, तो मेयर्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

CSK के लिए बड़ी चुनौती

दोस्तों, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रविंद्र की चोट एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। CSK हमेशा से ही अपनी ऑलराउंडर स्ट्रेंथ के लिए जानी जाती है, और रचिन रविंद्र जैसा युवा टैलेंट उनकी टीम का अहम हिस्सा बन सकता था। लेकिन अगर वह IPL 2025 से बाहर हो जाते हैं, तो CSK को कोई न कोई कड़ा फैसला लेना ही होगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि CSK मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करता है। क्या डेरिल मिचेल वापस आएंगे? या सिकंदर रजा और काइल मेयर्स में से कोई CSK का नया चेहरा बनेंगे? दोस्तों, IPL 2025 से पहले CSK के फैंस को अपनी टीम की स्क्वाड में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको क्या लगता है, कौन सा खिलाड़ी CSK के लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है? हमें कमेंट में जरूर बताएं

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment