चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी स्क्वाड बना ली है और तमाम खिलाड़ियों को खरीद लिया है। पहले से ही टीम ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया था। अब तक चेन्नई का स्क्वाड कैसा दिखता है, वह आपको बताते हैं। कुछ और खिलाड़ियों के नाम स्क्वाड में जुड़ सकते हैं।
IPL Auction 2025 CSK Squad: महंगे खिलाड़ी के नाम ये रहे
सबसे पहले बात करें तो नूर अहमद को 10 करोड़ में खरीदा गया है। इसके बाद रविचंद्र अश्विन, डिवॉन कनवे, खलील अहमद, रचन रविंद्र, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, शम करण और ओवरसीज प्लेयर गुर जपनीत सिंह को खरीदा गया है। नेथन एलिस भी ओवरसीज प्लेयर हैं, जिन्हें 2 करोड़ में खरीदा गया। दीपक हुड्डा, विजय शंकर, मुकेश चौधरी और शेख रशीद को भी खरीदा गया है।
इसे भी पड़े : CSK का बाप कौन है

सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत
अब अगर सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो नूर अहमद को 10 करोड़ में खरीदा गया। रविचंद्र अश्विन को 9.75 करोड़ में, डिवन कनवे को 6.25 करोड़ में, खलील अहमद को 4.80 करोड़ में, रचन रविंद्र को 4 करोड़ में, अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ में और राहुल त्रिपाठी को 3.40 करोड़ में खरीदा गया।
सैम करण को 2.40 करोड़ में,गुरजापनीत सिंह को 2.20 करोड़ में और नेथन एलिस को 2 करोड़ में खरीदा गया। दीपक हुड्डा को 1.70 करोड़, विजय शंकर को 1.20 करोड़ में और मुकेश चौधरी और शेख रशीद को बेस प्राइस पर खरीदा गया।
टीम रिटेंशन और स्ट्रेंथ
इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़, एम एस धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे और पथिराना को रिटेन किया था। अब लगभग टीम पूरी हो चुकी है, कुछ और खिलाड़ी इसमें जुड़ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मजबूत टीम बना ली है। वे पांच बार IPL की चैंपियन रह चुके हैं और अब 10 करोड़ में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। कुल मिलाकर स्पिनर्स पर इस पूरी बोली में चेन्नई सुपर किंग्स ने ज्यादा भरोसा किया है।