Kavya Maran ने खरीदी नई टीम, 1094 करोड़ खर्च कर रचा इतिहास, जानिए कौनसी टीम खरीदी

By BhumendraBisen

Updated on:

Kavya Maran ने खरीदी नई टीम, 1094 करोड़ खर्च कर रचा इतिहास, जानिए कौनसी टीम खरीदी
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

तो कैसे हो क्रिकेट के चाहने वालों! एक बार फिर से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है Kavya Maran ने! दोस्तों, जब भी क्रिकेट और बड़ी डील्स की बात होती है, तो Sun Group की मालकिन Kavya Maran का नाम जरूर आता है। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे क्रिकेट फैंस चौंक गए हैं। उन्होंने एक और बड़ी टीम खरीद ली है, वो भी 1094 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम खर्च करके! चलिए, आपको पूरी कहानी बताते हैं।

Kavya Maran ने खरीदी नई टीम

दोस्तों, Kavya Maran को क्रिकेट के खेल से बेइंतहा प्यार है, और यही वजह है कि उनकी Sunrisers Hyderabad (SRH) आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक बन चुकी है। आपको याद दिला दें कि उन्होंने 2012 में सिर्फ 85 करोड़ रुपये में SRH खरीदी थी। यह वही टीम है जिसने 2016 में IPL का खिताब जीता था और 2024 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था।

लेकिन अब उनका सपना और बड़ा हो चुका है! अब उन्होंने ‘The Hundred‘ टूर्नामेंट में इंग्लैंड की Northern Superchargers टीम में 49% हिस्सेदारी खरीद ली है, और इस डील की कीमत है पूरे 1094 करोड़ रुपये

इसे भी पड़े : इंडिया का मैच कब है

Kavya Maran ने खरीदी नई टीम, 1094 करोड़ खर्च कर रचा इतिहास, जानिए कौनसी टीम खरीदी

तीसरी क्रिकेट टीम की मालिक बनीं Kavya Maran

Kavya Maran सिर्फ IPL और SA20 तक ही सीमित नहीं रहना चाहती थीं। Sunrisers Eastern Cape को खरीदने के बाद उन्होंने अब तीसरी क्रिकेट टीम Northern Superchargers को भी अपनी क्रिकेट साम्राज्य में शामिल कर लिया है। दोस्तों, इससे साफ हो गया कि वो ग्लोबल क्रिकेट मार्केट में अपनी पहचान को और मजबूत करने में जुटी हैं।

क्यों खास है यह डील?

अब आप सोच रहे होंगे कि यह डील इतनी खास क्यों है? तो दोस्तों, आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ दो IPL फ्रेंचाइज़ी ने ‘The Hundred’ में हिस्सेदारी खरीदी थी –

मुंबई इंडियंस (Reliance Industries) – उन्होंने Oval Invincibles में निवेश किया था।

Lucknow Super Giants (RPSG Group) – उन्होंने Manchester Originals का हिस्सा खरीदा था।

अब Kavya Maran तीसरी ऐसी IPL मालिक बन गई हैं, जिन्होंने इंग्लिश क्रिकेट लीग में अपनी पकड़ बनाई है।

Northern Superchargers कहां की टीम है?

Northern Superchargers, इंग्लैंड के Yorkshire में स्थित एक प्रमुख टीम है, जो ‘The Hundred’ में खेलती है। इस टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और अब Kavya Maran के आने से इसमें और मजबूती आने की उम्मीद है।

Yorkshire क्रिकेट बोर्ड ने भी इस डील को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि Sun Group इस टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Kavya Maran की कुल संपत्ति और क्रिकेट साम्राज्य

क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया में Kavya Maran का नाम लगातार बड़ा होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 409 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनके पास अब तीन बड़ी क्रिकेट टीमें हैं –

Sunrisers Hyderabad (IPL)
Sunrisers Eastern Cape (SA20, South Africa)
Northern Superchargers (‘The Hundred’, England)

क्या अब Kavya Maran का अगला लक्ष्य WPL होगा?

दोस्तों, क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह भी चर्चा चल रही है कि Kavya Maran अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी अपनी एंट्री कर सकती हैं। जिस तरह उन्होंने IPL, SA20 और The Hundred में अपनी पहचान बनाई है, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि वो जल्द ही WPL में भी अपनी टीम खरीद सकती हैं।

आपका क्या कहना है?

Kavya Maran के इस बड़े कदम पर आपकी क्या राय है? क्या वो SRH की तरह Northern Superchargers को भी चैंपियन बना पाएंगी? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर दें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment