दोस्तों, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 से पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। ऑस्ट्रेलियाई डिओड्रेंट और एंटीपर्सपिरेंट ब्रांड रेक्सोना (Rexona) अब मुंबई इंडियंस का नया एसोसिएट पार्टनर बन गया है। यह साझेदारी मुंबई इंडियंस के लिए एक नया अध्याय खोलने जा रही है, जिससे न केवल ब्रांडिंग बल्कि फैंस के लिए भी कई रोमांचक चीजें देखने को मिलेंगी।
मुंबई इंडियंस और रेक्सोना की यह साझेदारी क्यों खास है?
इस करार के तहत, मुंबई इंडियंस की जर्सी पर रेक्सोना का लोगो नजर आएगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर दोनों ब्रांड मिलकर कई इनोवेटिव कैंपेन लाने वाले हैं, जिससे फैंस को अपनी पसंदीदा टीम के और करीब आने का मौका मिलेगा। दोस्त, यह पार्टनरशिप केवल एक डील नहीं, बल्कि MI और रेक्सोना की एक रणनीतिक चाल भी है, जिससे फैंस के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाया जा सके।
रेक्सोना की बात करें तो यह ब्रांड पूरी दुनिया में अपनी लॉन्ग-लास्टिंग फ्रेशनेस और कॉन्फिडेंस देने वाले प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड पहले भी बड़े खेल आयोजनों का हिस्सा रह चुका है और इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी FC के साथ भी इसका सहयोग रहा है। अब WPL में मुंबई इंडियंस के साथ इसकी यह साझेदारी इस टूर्नामेंट को और भी बड़ा बना देगी
आगे भी पड़े : WPL 2025: यूपी वॉरियर्स की नई कप्तान कौन है
मुंबई इंडियंस की WPL 2025 के लिए रणनीति
दोस्तों, मुंबई इंडियंस ने इस बार WPL 2025 नीलामी में काफी सोच-समझकर खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया। खासतौर पर भारतीय युवा ऑलराउंडर जी. कमलिनी को टीम में जोड़कर MI ने साफ कर दिया है कि वे युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। इस मजबूत कोर टीम और नए टैलेंट के साथ मुंबई इंडियंस इस बार भी WPL में खिताब की दावेदार नजर आ रही है।
MI का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से!
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि टीम अपना पहला मुकाबला 15 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह हाई-वोल्टेज मैच कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में रात 7:30 बजे IST पर खेला जाएगा।
फैंस के लिए WPL 2025 होगा और भी मजेदार!
इस नई पार्टनरशिप के बाद फैंस को न केवल बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा, बल्कि रेक्सोना और मुंबई इंडियंस मिलकर कई रोमांचक फैन एंगेजमेंट एक्टिविटीज भी लाने वाले हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा से ही अपने फैंस को सरप्राइज देने में आगे रही है, और यह पार्टनरशिप इसी दिशा में एक और कदम है।
तो दोस्तों, क्या आप मुंबई इंडियंस को इस बार WPL ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं? क्या आपको लगता है कि यह साझेदारी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी? कमेंट में जरूर बताएं और अपनी राय शेयर करें!