IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। दोस्तों, पंजाब किंग्स की टीम हमेशा से ही दमदार रही है, लेकिन अब तक एक भी IPL ट्रॉफी उनके नाम नहीं आई। क्या इस बार पंजाब की टीम अपने सपनों को हकीकत में बदल पाएगी? क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS पहली बार चैंपियन बनेगी? ये सब जानने के लिए आइए जानते हैं इस सीजन से जुड़ी पूरी डिटेल!
पंजाब किंग्स की IPL 2025 की शुरुआत
दोस्तों, IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है और पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला 25 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। इस बार IPL में 74 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे और इनमें से 12 मैच डबल हेडर होंगे, यानी एक ही दिन में दो मैच होंगे।
IPL 2025 का ग्रैंड फिनाले ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। इस सीजन में दोपहर के मैच 3:30 बजे और रात के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। पंजाब किंग्स के फैन्स के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है क्योंकि टीम के पास नया कप्तान, मजबूत खिलाड़ी और जीत का नया जोश है।
इसे भी पड़े : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए Prize Money का ऐलान, जीतने वाली टीम को मिलेगा इतने करोड़ों का इनाम
पंजाब किंग्स (PBKS) की पूरी मैच लिस्ट और वेन्यू
दोस्तों, इस बार पंजाब किंग्स को कई बड़े मुकाबले खेलने हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी जैसी टीमें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं PBKS का पूरा शेड्यूल:
तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
---|---|---|---|
25 मार्च | पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | 7:30 PM | अहमदाबाद |
1 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | 7:30 PM | लखनऊ |
5 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | न्यू चंडीगढ़ |
8 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 7:30 PM | न्यू चंडीगढ़ |
12 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM | हैदराबाद |
15 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | न्यू चंडीगढ़ |
18 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7:30 PM | बैंगलोर |
20 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 3:30 PM | न्यू चंडीगढ़ |
26 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | कोलकाता |
30 अप्रैल | पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 7:30 PM | चेन्नई |
4 मई | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | 7:30 PM | धर्मशाला |
8 मई | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM | धर्मशाला |
11 मई | पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | 3:30 PM | धर्मशाला |
16 मई | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | जयपुर |
बल्लेबाज और विकेटकीपर
- श्रेयस अय्यर (कप्तान)
- नेहाल वढेरा
- विष्णु विनोद
- जोश इंग्लिस
- हरनूर पन्नू
- पायला अविनाश
- प्रभसिमरन सिंह
- शशांक सिंह
ऑलराउंडर्स
- मार्कस स्टोइनिस
- ग्लेन मैक्सवेल
- हरप्रीत बरार
- मार्को जेनसन
- अजमतुल्लाह ओमरजई
- प्रियंश आर्य
- आरोन हार्डी
- मुशीर खान
- सूर्यान्श शेडगे
गेंदबाज
- अर्शदीप सिंह
- युजवेंद्र चहल
- वैशाक विजय कुमार
- यश ठाकुर
- लॉकी फर्ग्यूसन
- कुलदीप सेन
- ज़ेवियर बार्टलेट
क्या इस बार पंजाब किंग्स का खिताबी सूखा खत्म होगा?
दोस्तों, पंजाब किंग्स 2008 से IPL का हिस्सा है, लेकिन अब तक एक भी खिताब जीतने में नाकाम रही है। हालांकि, इस बार टीम में कई बदलाव हुए हैं, खासतौर पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम नया इतिहास रच सकती है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 जीता था, और अब वे पंजाब किंग्स के लिए भी वही करिश्मा दोहराना चाहेंगे। इसके अलावा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।
क्या कहता है PBKS के फैन्स का उत्साह?
दोस्तों, पंजाब किंग्स के फैन्स इस बार अपनी टीम से बहुत उम्मीदें लगाए बैठे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में PBKS को IPL 2025 का चैंपियन बनाने का सपना देख रहे हैं।
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या पंजाब किंग्स अपने शानदार खिलाड़ियों के साथ पहली बार IPL ट्रॉफी जीत पाएगी? क्या श्रेयस अय्यर एक बार फिर से चैंपियन कप्तान बनेंगे?
तैयार हो जाइए IPL 2025 के लिए
तो दोस्तों, अब वक्त आ गया है इस धमाकेदार सीजन के लिए कमर कसने का! अगर आप भी पंजाब किंग्स के फैन हैं, तो कमेंट करके बताइए कि इस बार PBKS का सबसे बड़ा मैच कौन-सा होने वाला है? और अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें! IPL 2025 में पंजाब किंग्स के सफर पर हमारी नजर बनी रहेगी, तो जुड़े रहिए और हर अपडेट के लिए हमें फॉलो करें