चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने जबरदस्त शॉट्स से फैन्स का दिल जीत लिया है। धोनी ने आईपीएल 2025 की तैयारियों के लिए चेन्नई में शुरू हुए 10-दिनों के ट्रेनिंग कैंप के पहले ही दिन गगनचुंबी छक्के जड़कर अपनी शानदार फॉर्म का सबूत दिया। दोस्तों, धोनी को इतने लंबे समय बाद नेट्स में बल्लेबाजी करते देखना किसी सपने के सच होने जैसा था।
धोनी ने नेट्स में पहले कुछ गेंदों को डिफेंस किया, लेकिन फिर अपने अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। खासकर स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने कुछ लंबे शॉट लगाए, जिससे साफ जाहिर हो गया कि वो अभी भी पूरी तरह से फिट और तैयार हैं। हालांकि, एक मौके पर जब उन्होंने एक अच्छी लेंथ की गेंद को बैकफुट से मारने की कोशिश की, तो संतुलन थोड़ा बिगड़ता हुआ नजर आया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जबरदस्त छक्का लगाया।
रविचंद्रन अश्विन की CSK में वापसी, धोनी के साथ दिखी शानदार बॉन्डिंग
दोस्तों, इस कैंप की एक और बड़ी खबर ये रही कि रविचंद्रन अश्विन ने 9 साल बाद CSK में वापसी की है। CSK ने उन्हें 9.75 करोड़ में खरीदा और अब वह फिर से धोनी के साथ खेलते नजर आएंगे। ट्रेनिंग सेशन में धोनी और अश्विन की शानदार कैमिस्ट्री दिखी। दोनों नेट्स पर बात करते और एक-दूसरे को टिप्स देते दिखे। इतना ही नहीं, धोनी और अश्विन ने प्रैक्टिस से पहले फुटबॉल भी खेला, जिससे टीम का माहौल काफी हल्का और मजेदार हो गया।
टीम के बाकी भारतीय खिलाड़ी भी इस कैंप का हिस्सा हैं, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, खलील अहमद, और राहुल त्रिपाठी भी शामिल हैं। कैंप की कमान असिस्टेंट बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम के हाथों में थी, क्योंकि हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग अभी टीम से नहीं जुड़े हैं।
क्या धोनी IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास?
अब दोस्तों, सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या यह IPL महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा? धोनी ने अभी तक अपने संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जब वे चेन्नई पहुंचे, तो उनकी एक टी-शर्ट ने हर जगह चर्चा का विषय बना दिया। इस टी-शर्ट पर “One Last Time” (एक आखिरी बार) शब्द मॉर्स कोड में लिखे थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है कि शायद यह IPL धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में धोनी ने कहा था मैं साल में सिर्फ कुछ महीने क्रिकेट खेलता हूं, लेकिन इसे उसी मजे के साथ खेलना चाहता हूं जैसे मैंने शुरुआत की थी। पर इसके लिए मुझे 6-8 महीने कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि IPL एक बेहद कठिन टूर्नामेंट है। यहां कोई नहीं देखता कि आपकी उम्र कितनी है, बस आपकी परफॉर्मेंस मायने रखती है।
धोनी के इस बयान से यह तो साफ है कि वो मैदान पर अपनी 100% देने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन संन्यास को लेकर उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
CSK की पहली भिड़ंत 22 मार्च को होगी
चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2025 के अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 21 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
तो दोस्तों, धोनी को फिर से नेट्स में छक्के लगाते देख आपको कैसा लगा? क्या आपको लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा, या वह अगले साल भी खेलेंगे? अपनी राय हमें जरूर बताएं
इसे भी पड़े :
Sam Konstas Biography in Hindi – 19 साल में कैसे बने Test Cricket के स्टार?
Usman Khawaja Biography in Hindi
मै 5 सालो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हु और हम इस ब्लॉग पर IPL, WPL cricket और अन्य क्रिकेट सीरीज कवर करते है हमें cricket देखना ,पड़ना और लिखने में बहुत इंटरेस्ट है और इस पैशन को हमने इस ब्लॉग के माध्यम से लोगो तक पहुचाते है