IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, इंजर्ड लिज़ार्ड विलियम्स की जगह Corbin Bosch की एंट्री

By BhumendraBisen

Published on:

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, इंजर्ड लिज़ार्ड विलियम्स की जगह कॉर्बिन बॉश की एंट्री
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

तो कैसे हो दोस्तो! आईपीएल 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच मुंबई इंडियंस (MI) को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लिज़ार्ड विलियम्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेकिन दोस्तो, मुंबई इंडियंस ने इस मुश्किल घड़ी में एक शानदार विकल्प ढूंढ लिया है! दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

Corbin Bosch – आईपीएल में नया लेकिन अनुभवी खिलाड़ी

दोस्तो, कोर्बिन बॉश भले ही अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन वह अनुभवी खिलाड़ी हैं। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी जुड़े रहे थे। लेकिन खास बात यह है कि वह मुंबई इंडियंस परिवार से अच्छी तरह वाकिफ हैं। बॉश ने इसी साल मुंबई इंडियंस की SA20 लीग विजेता टीम, MI Cape Town के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अब दोस्तो, मुंबई इंडियंस के लिए बॉश का अनुभव बहुत काम आने वाला है क्योंकि वह न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर सकते हैं। उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और अब बंद हो चुकी म्ज़ांसी सुपर लीग (MSL) में भी अपना दम दिखाया है।

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, इंजर्ड लिज़ार्ड विलियम्स की जगह कॉर्बिन बॉश की एंट्री

PSL 2025 को छोड़कर IPL में आए बॉश

कोर्बिन बॉश का नाम इस साल की पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के ड्राफ्ट में पेशावर ज़ाल्मी ने “डायमंड पिक” के रूप में चुना था। लेकिन अब दोस्तो, उन्होंने आईपीएल में खेलने का फैसला किया है और मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के लिए PSL को छोड़ दिया है।

मुंबई इंडियंस को बॉश से बड़ी उम्मीदें

दोस्तो, बॉश के आने से मुंबई इंडियंस की बॉलिंग यूनिट और भी मजबूत हो गई है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और राज बावा के बाद वह तीसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे। बॉश की खासियत यह है कि वह डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूत कर सकते हैं।

बॉश का दमदार क्रिकेट रिकॉर्ड!

अब अगर दोस्तो हम बॉश के क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो यह साफ हो जाता है कि वह मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

T20 करियर: 86 मैच, 59 विकेट, 8.38 की इकॉनमी रेट
T20 बल्लेबाजी: 663 रन, 113.33 की स्ट्राइक रेट
SA20 2024: 7 मैच, 11 विकेट, 8.68 की इकॉनमी रेट

इसके अलावा, दोस्तो, बॉश ने हाल ही में “बॉक्सिंग डे टेस्ट” में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर चार विकेट लेने के साथ-साथ अर्धशतक भी लगाया था। उनकी इस परफॉर्मेंस की वजह से दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा।

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका

दोस्तो, लिज़ार्ड विलियम्स ही नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के अफगानी स्पिनर एएम ग़ज़नफर भी चोट के कारण इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए यह दोहरा झटका साबित हो सकता है। लेकिन बॉश की एंट्री ने टीम को थोड़ी राहत जरूर दी है।

क्या बॉश मुंबई इंडियंस के लिए गेम चेंजर साबित होंगे?

दोस्तो, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोर्बिन बॉश मुंबई इंडियंस के लिए एक्स-फैक्टर बन सकते हैं? क्या वह हार्दिक पांड्या की अगुवाई में अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंडर क्षमता से टीम को छठी बार चैंपियन बना पाएंगे?

आपका क्या कहना है दोस्तो? क्या बॉश IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment