IPL 2025 All IPL Captains: 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स में पहला मैच खेला जाएगा। इस बार का फाइनल भी इसी ग्राउंड पर 25 मई को होगा। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से कई ने अपने कैप्टन चेंज कर दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के जाने के बाद अक्षर पटेल को अपना नया कैप्टन बनाया है, जबकि पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की लीडरशिप संभालेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स में शामिल हुए श्रेयस अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को अपना नया कैप्टन बनाया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बार रजत पाटीदार को अपनी टीम की कमान सौंप दी है। अब देखना मजेदार होगा कि ये नए कैप्टन अपनी टीमों को कहां तक ले जाते हैं। आइए, जानते हैं इस सीजन IPL में सभी टीमों के कैप्टन कौन हैं।
1) ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
ऋतुराज गायकवाड़ पुणे, महाराष्ट्र से हैं और अपनी शानदार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। वह IPL 2021 में ऑरेंज कैप विनर भी रह चुके हैं। 2022 एशियन गेम्स में उन्होंने भारत को गोल्ड मेडल जीताने में मदद की थी। इस बार CSK को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
2) अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)
अक्षर पटेल गुजरात के आनंद से हैं और बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। वह अपनी शानदार स्पिन बॉलिंग और फिनिशिंग बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। अक्षर 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा थे।
3) शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)
शुभमन गिल पंजाब के फाजिल्का से आते हैं और अपनी क्लासिक बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे यंग इंडियन प्लेयर बने। उनके नाम T20I में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर करने का रिकॉर्ड भी है।
4) अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स)
रहाणे अपनी टेक्निकल बैटिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2023-24 सीजन में मुंबई को रणजी ट्रॉफी जिताई थी और 2024 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। इस बार KKR को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
5) ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)
उत्तराखंड के रुड़की से आने वाले ऋषभ पंत IPL के सबसे एग्रेसिव विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हैं और 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग इंडियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
6) हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)
हार्दिक पंड्या एक दमदार ऑलराउंडर हैं, जो अपनी तेज गेंदबाजी और पावर-हिटिंग बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटन्स को पहला IPL टाइटल जिताया था। 2024 T20 वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया के वाइस कैप्टन भी थे।
7) श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
श्रेयस अय्यर मुंबई से हैं और एक शानदार बैट्समैन के साथ-साथ बेहतरीन लीडर भी हैं। उन्होंने 2024 में KKR को IPL ट्रॉफी दिलाई थी। इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
8) संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)
केरल के संजू सैमसन एक टॉप क्लास विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वह अपनी एक्सप्लोसिव बैटिंग स्टाइल के लिए फेमस हैं और पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। इस बार भी उनसे बहुत उम्मीदें होंगी।
9) रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार को RCB ने अपना नया कैप्टन बनाया है। पाटीदार ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। RCB ने उन्हें कैप्टन बना कर सभी को चौंका दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को कितना आगे ले जा पाते हैं।
10) पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)
ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस इस बार SRH की कप्तानी करेंगे। कमिंस ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था। उनकी तेज गेंदबाजी और कप्तानी स्किल्स से SRH को इस बार काफी उम्मीदें होंगी।
इसे भी पड़े : भारत के वो 10 यादगार Cricket Moments जो हमेशा दिलों में रहेंगे, Top 10 Best Cricket Moments
मैं एक ग्रामीण क्रिकेटर हु और क्रिकेट के बारे में लिखना मेरी हॉबी है और मै cricketyukti.in का लेखक हूं, इस ब्लॉग पर लेखों के माध्यम से खेल के प्रति अपना प्यार साझा करता हूं। मेरे साथ जुड़ें क्योंकि मैं क्रिकेट की दुनिया से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ यहाँ अपडेट करता रहता हूँ