दोस्तों, 2025 के IPL सीजन के शुरू होने से पहले पांच चोटिल प्लेयर का रिप्लेसमेंट सामने आ चुका है। इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब किंग्स, केकेआर, और आरसीबी जैसी बड़ी IPL टीमों के चोटिल प्लेयर का रिप्लेसमेंट बताएंगे।
पंजाब किंग्स का रिप्लेसमेंट:
सबसे पहले बात करते हैं पंजाब किंग्स के ओपनर जॉश इंग्लिश की। वह चोट के कारण IPL 2025 को मिस कर सकते हैं। ऐसे में पंजाब की टीम उनकी जगह पर डेवाल्ड ब्रेविस को स्क्वाड में शामिल कर सकती है। ब्रेविस को मिनी एबी डिविलियर्स भी कहा जाता है, और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। यदि इंग्लिश IPL से बाहर होते हैं, तो डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में लिया जा सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के रिप्लेसमेंट:
अब बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के 23 करोड़ के प्लेयर वेंकटेश अयर की। उन्हें चोट के चलते रंजी ट्रॉफी मैच में बीच मैच को छोड़ना पड़ा। कोलकाता की टीम वेंकटेश के स्थान पर किसी भारतीय ओपनर को लेना चाहती है। ऐसा माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ को इस स्थान पर लिया जा सकता है। इसके अलावा, शार्दुल ठाकुर भी एक विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने रंजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है।
इसे भी पड़े : भारत का अगला मैच किसके साथ है
Anrich Nortje का रिप्लेसमेंट:
कोलकाता के ही तेज गेंदबाज Anrich Nortje भी चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए और अब वह IPL से भी बाहर हो सकते हैं। नोख के स्थान पर मुस्ताफी जुर रहमान को लिया जा सकता है, क्योंकि उनके पास IPL का अच्छा अनुभव है।
आरसीबी के रिप्लेसमेंट:
आरसीबी (RCB) के लिए जॉस हेजलवुड भी चोटिल हैं और वह IPL से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह अफगानिस्तान के प्लेयर नवीनल हक को लिया जा सकता है। नवीनल हक ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और वह आरसीबी की टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आरसीबी के लुंगी नगड़ भी चोटिल हैं। उनकी जगह पर नवदीप सैनी या शिवम मावी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सही और भरोसेमंद स्रोतों से ली गई है, लेकिन खिलाड़ियों की स्थिति, मैच का समय, जगह या अन्य जानकारी बदल सकती है। क्रिकेट की सही जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक स्रोत या वेबसाइट देखें।