IPL 2025 में कौन है सबसे महंगा कप्तान, जानिए किस कप्तान की Salary है सबसे ज्यादा?

By vishal kawde

Published on:

IPL 2025 में कौन है सबसे महंगा कप्तान, जानिए किस कप्तान की Salary है सबसे ज्यादा?
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

IPL 2025 में हर टीम ने अपने कप्तान फाइनल कर लिए हैं, और इनकी सैलरी को लेकर फैन्स के बीच खूब चर्चा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन है सबसे महंगा कप्तान? चलिए, एक-एक करके जानते हैं सबसे कम सैलरी वाले कप्तान से लेकर सबसे महंगे तक।

1. ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स) – ₹27 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत IPL 2025 के सबसे महंगे कप्तान हैं। उन्हें ₹27 करोड़ की सैलरी पर टीम ने साइन किया है। पंत अब IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

2. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) – ₹26.75 करोड़

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को ₹26.75 करोड़ की रिकॉर्ड सैलरी दी है। वो IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी कप्तानी टीम को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा करती है।

3. पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) – ₹18 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, और इस बार भी उनसे ऐसी ही उम्मीदें हैं। उनकी सैलरी ₹18 करोड़ है।

4. ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) – ₹18 करोड़

महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वो अभी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं। फिर भी, CSK ने उन पर भरोसा दिखाया और ₹18 करोड़ की सैलरी दी।

इसे भी पड़े : Sydney Cricket Ground की Pitch Report जानिए

5. संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) – ₹18 करोड़

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को ₹18 करोड़ मिलेंगे। वो IPL में लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे हैं और इस सीजन उनसे बड़े परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

6. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – ₹16.50 करोड़

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की सैलरी ₹16.50 करोड़ है। उन्होंने खुद से ज्यादा महंगे खिलाड़ी राशिद खान (₹18 करोड़) को टीम में बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया। ये टीम स्पिरिट उनकी कप्तानी को और खास बनाती है।

7. हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) – ₹16.35 करोड़

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को IPL 2025 में ₹16.35 करोड़ की सैलरी मिलेगी। हालांकि, ये रकम जसप्रीत बुमराह की सैलरी से कम है, जो ₹18 करोड़ में टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक कप्तान हैं, लेकिन उनका वेतन उनसे कम होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अभी तक अपने कप्तान का फैसला नहीं किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स में भी यह तय नहीं हो पाया है कि किसे कप्तानी मिलेगी। इन तीनों टीमों के लिए कप्तान की घोषणा होना बाकी है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment