क्रिकेट की सुपरहिट लीग आईपीएल का आगाज साल 2008 में हुआ था बीसीसीआई एक नई क्रिकेट की लीग लेकर आई थी लेकिन एक समय ऐसा था कि इसको खरीदने के लिए बीसीसीआई के पास फ्रेंचाइजी ओनर्स ही नहीं थे। उस समय के आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी जा जाकर लोगों के पास कहते थे कि टीम को खरीद दो।
लो, बड़ी मुश्किल से उन्होंने शाहरुख खान को मनवाया था। बड़ी मुश्किल से उन्होंने ने अंबानी परिवार का पैसा इस लीग में लगवाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं 2008 में शुरू हुई इस लीग की ब्रांड वैल्यू आज कितनी है? आपके होश उड़ जाएंगे जब मैं इसकी ब्रांड वैल्यू आपको बताऊंगा कि 2008 में कितनी थी और आज कितनी है।
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू का सफर (Brand Value of IPL)
2009 में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 16.95 हजार करोड़ थी। 2010 में यह बढ़कर 34.7 हजार करोड़ हो गई। 2011 में 31.3 हजार करोड़, 2012 में 24.5 हजार करोड़ और 2013 में 27.96 हजार करोड़ तक पहुंची।
2014 में ब्रांड वैल्यू घटकर 27 हजार करोड़ रह गई। 2015 में यह बढ़कर 31.35 हजार करोड़ हो गई। 2016 में 21.1 हजार करोड़ पर गिरावट आई। 2017 में यह फिर 32.2 हजार करोड़ तक बढ़ी। 2018 में ब्रांड वैल्यू 44.92 हजार करोड़ के शिखर पर पहुंची।
2019 में यह 48.31 हजार करोड़ हो गई। 2020 में यह गिरकर 37.2 हजार करोड़ रह गई। 2021 में 39.83 हजार करोड़ और 2022 में यह 71.19 हजार करोड़ हो गई। 2024 में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू पहली बार 1.01 लाख करोड़ को पार कर गई।
इसे भी पड़े : आईपीएल टीम मालिक नाम लिस्ट जानिए
टीमों की ब्रांड वैल्यू (IPL Team Brand Value)
- चेन्नई सुपर किंग्स: 10,330 करोड़
- मुंबई इंडियंस: 10,108 करोड़
- आरसीबी: 9,910 करोड़
- केकेआर: 9,230 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद: 7,190 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स: 6,860 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स: 6,770 करोड़
- गुजरात टाइटंस: 5,840 करोड़
- पंजाब किंग्स: 5,760 करोड़
- लखनऊ सुपर जायंट्स: 5,080 करोड़
अब साल 2024 की मैं बात करूं तो भाई साहब पहली बार ऐसा हुआ है कि आईपीएल की जो ब्रांड वैल्यू है, वह 1 लाख करोड़ को पार कर चुकी है। 1.01 लाख करोड़ इसकी वैल्यू हो चुकी है। यह दुनिया की टॉप तीन लीग्स में आती है जो वर्ल्ड वाइड स्पोर्ट्स खेले जाते हैं। चाहे फुटबॉल को ले लें, चाहे आप एनबीए ले लें, और अब आईपीएल टॉप थ्री में पहुंच चुका है।
मैं एक ग्रामीण क्रिकेटर हु और क्रिकेट के बारे में लिखना मेरी हॉबी है और मै cricketyukti.in का लेखक हूं, इस ब्लॉग पर लेखों के माध्यम से खेल के प्रति अपना प्यार साझा करता हूं। मेरे साथ जुड़ें क्योंकि मैं क्रिकेट की दुनिया से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ यहाँ अपडेट करता रहता हूँ