टीम इंडिया के नए सिक्सर किंग Rinku Singh की शादी की खबर ने उनके फैंस को खुशी से झूमने का मौका दे दिया है। जी हां, Rinku Singh का रोका हो चुका है और वह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी करने जा रहे हैं। ये खबर रिंकू के फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि रिंकू अब एक से दो होने जा रहे हैं!
कौन हैं प्रिया सरोज?
अगर आप सोच रहे हैं कि रिंकू की शादी के लिए उनकी मंगेतर कौन हैं, तो जानिए कि प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीतने वाली सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है और वह एक सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर मछली शहर में लोकसभा की सीट जीती थी।
प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। इस तरह प्रिया की राजनीति में एक बड़ी पहचान है। उनके पिता के बाद उन्होंने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया और देश की दूसरी सबसे युवा सांसद बनीं।
इसे भी पड़े : Shere Bangla National Stadium की Pitch Report जानिए

प्रिया सरोज का सपने और संघर्ष
प्रिया सरोज ने अपनी LLB की डिग्री एमटी यूनिवर्सिटी से की और जज बनने का सपना देखा था, लेकिन राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने जज बनने के अपने सपने को छोड़कर वकील बनने का निर्णय लिया। अब वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने की कोशिश कर रही हैं और सांसद भी हैं।
Rinku Singh और प्रिया सरोज का रोका
Rinku Singh ने प्रिया सरोज के साथ अपनी शादी के बंधन की शुरुआत कर दी है, और दोनों के बीच का रोका अब एक बड़ी खुशखबरी बन गया है। रिंकू ने ऑफिशियली अभी तक कोई फोटो या पोस्ट नहीं की है, लेकिन खबर आ चुकी है कि उनका रोका हो चुका है और जल्द ही शादी भी होगी।
अब रिंकू के फैंस के लिए यह खबर बहुत बड़ी है कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर रिंकू एक खास लड़की से शादी करने जा रहे हैं, और हम भी दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं भेजते हैं।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी सही और भरोसेमंद स्रोतों से ली गई है, लेकिन खिलाड़ियों की स्थिति, मैच का समय, जगह या अन्य जानकारी बदल सकती है। क्रिकेट की सही जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक स्रोत या वेबसाइट देखें।