साउथ अफ्रीका ने पलट दिया खेल, क्या टीम इंडिया WTC फाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं यहाँ जानिए समीकरण

साउथ अफ्रीका ने पलट दिया खेल, क्या टीम इंडिया WTC फाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं यहाँ जानिए समीकरण
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

डब्लूटीसी फाइनल में टीम इंडिया की जगह अब पक्की नहीं है, लेकिन सिर्फ एक जगह बची है और यह जगह चार टीमों के बीच में है। साउथ अफ्रीका ने पॉइंट्स टेबल में सनसनी मचाई है। जी हां, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का मुकाबला था, और साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीतकर टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को टॉप टू की पोजीशन से बाहर कर दिया है।

साउथ अफ्रीका का उलटफेर और टीम इंडिया का रास्ता

साउथ अफ्रीका ने इतना बड़ा उलटफेर किया है कि अब अगर साउथ अफ्रीका अपने आने वाले मैच जीतता है, तो फिर साउथ अफ्रीका डब्लूटीसी फाइनल में खेलता हुआ नजर आ सकता है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और भारत भी इस रेस में हैं। हालांकि, भारत को अब सिर्फ दो मैच जीतने हैं, उसके बाद बाकी टीमों के मैचों का जो भी नतीजा रहे, टीम इंडिया को डब्लूटीसी फाइनल में जगह मिल जाएगी।

इसे भी पड़े : भारत में कितने क्रिकेट स्टेडियम है

Capture

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव

श्रीलंका को भी अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे। साउथ अफ्रीका ने जैसे ही मुकाबला जीता, उसके बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया? टीम इंडिया नंबर एक पर है क्योंकि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में हराया था। अब टीम इंडिया इस वक्त 61.2% पॉइंट्स के साथ सबसे ऊपर है।

साउथ अफ्रीका ने जैसे ही श्रीलंका को हराया, उनके पॉइंट्स 59.26% हो गए। ऑस्ट्रेलिया नंबर तीन पर आ गया है, जिनके पॉइंट्स 57.6% हैं। न्यूजीलैंड नंबर चार पर है, जिनके पास 54.5% पॉइंट्स हैं। श्रीलंका नंबर पांच पर है, जिनके पास 50% पॉइंट्स हैं।

भारत की डब्लूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावना

अब भारत को सिर्फ दो मैच जीतने हैं। अगर साउथ अफ्रीका अपने तीनों मैच जीतती है, तो वे ऊपर आ जाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर एक मैच जीतती है, तो उन्हें थोड़ा सा फायदा होगा।

न्यूजीलैंड को भी इंग्लैंड से मुकाबला करना है। अगर श्रीलंका अपने सारे मैच जीतती है, तो कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है, लेकिन इस वक्त टीम इंडिया डब्लूटीसी फाइनल में आती हुई नजर आ रही है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Latest Stories

Leave a Comment